अहमदाबाद विमान हादसा: टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद क्रैश हुआ एयर इंडिया का विमान, 242 लोग थे सवार


💥 अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया. मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया.

अहमदाबाद, 12 जून 2025:
आज दोपहर अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानीनगर क्षेत्र में क्रैश हो गई। जिसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत 242 लोग सवार थे। न्यूज एजेंसीज की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी भी यात्री के बचने की संभावना कम है. 


टेक ऑफ के कुछ देर बाद हादसा

विमान ने गुरुवार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर उड़ान भरी थी और दो मिनट के बाद ही 1 बजकर 40 मिनट बाद क्रैश हो गया. प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे. विमान का एक हिस्सा मेघानीनगर स्थित रेजिडेंट डॉक्टर्स के हॉस्टल पर जाकर गिरा और वहीं अटक गिया. इसके बाद हॉस्टल में अफरातफरी मच गई. प्लेन का हिस्सा टकराने से बिल्डिंग में आग लग गई और पूरी इमारत खंडहर में तब्दील हो चुकी है. इमारत में मौजूद कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक इमरजेंसी बैठक के बाद मिनिस्टर ऑफ सिविल एविएशन राम मोहन नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए. हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया. सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा था.

दुर्घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर कर दी गई थी. अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर क्षेत्र में घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. दमकल, बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने पहले दुर्घटनास्थल पर आग बुझाने का काम किया और विमान के मलबे को हटाया गया. क्रैश प्लेन बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर था, जो करीब 11 साल पुराना बताया जा रहे.

✈️ हादसे की प्रमुख जानकारी:

  • फ्लाइट विवरण: एयर इंडिया AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर), अहमदाबाद से लंदन गेटविक के लिए रवाना हुई थी
  • कुल सवार: 242 लोग — 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर, 2 पायलट
  • हादसा कब हुआ: दोपहर 1:40 बजे IST
  • स्थान: मेघानीनगर, अहमदाबाद
  • प्रभावित क्षेत्र: डॉक्टर्स हॉस्टल की इमारत में विमान का पिछला हिस्सा फंसा, तेज आग लगी
  • मृतक संख्या: अब तक 120 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि, कोई जीवित नहीं मिला
  • राष्ट्रीयताएँ: 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे
  • केबिन क्रू के सदस्य: 12
  •  पायलटों की जानकारी:
  • कैप्टन: सुमित सभरवाल
  • फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर
  • कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे
  • फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

🚨 राहत और बचाव कार्य:

  • टीमें: 6 NDRF यूनिट, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियाँ, एंबुलेंस और पुलिस बल मौके पर मौजूद
  • स्थिति: 30+ शव मलबे से निकाले गए, राहत कार्य देर रात तक जारी रहेगा
  • हवाई अड्डा: कुछ समय के लिए सभी उड़ानें बंद, बाद में आंशिक रूप से चालू किया गया

🗣️ नेताओं और दुनियाभर की प्रतिक्रिया:

  • पीएम नरेंद्र मोदी: “यह हादसा दिल को झकझोर देने वाला है। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और किंग चार्ल्स: गहरी संवेदना जताई और ब्रिटिश नागरिकों की सहायता के निर्देश दिए
  • कनाडा व पुर्तगाल: अपने नागरिकों को सहायता देने का आश्वासन

🛩 विमान और तकनीकी विवरण:

  • विमान: बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (VT-ANB), वर्ष 2014 में डिलीवर हुआ था
  • मेडे कॉल: टेकऑफ के बाद पायलट ने आपातकालीन कॉल की, 625 फीट की ऊँचाई पर संपर्क टूटा
  • ईंधन भार: इंटरनेशनल फ्लाइट होने के कारण ईंधन अधिक था, जिससे आग ज्यादा फैली
  • महत्वपूर्ण तथ्य: यह बोइंग 787 मॉडल की पहली घातक दुर्घटना है

📌 भविष्य के अपडेट्स पर नज़र:

  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और ब्लैक बॉक्स की जानकारी
  • एयर इंडिया और बोइंग की आधिकारिक प्रतिक्रिया
  • पीड़ित परिवारों को मुआवजा और सहायता
  • विमानन नियमों में संभावित बदलाव

📰 निष्कर्ष:

यह हादसा भारत की हाल की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक है। यह न केवल एयर इंडिया और विमान निर्माता बोइंग के लिए बड़ा झटका है, बल्कि देश की विमानन सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाता है।


👉 ताज़ा अपडेट्स और विस्तृत कवरेज के लिए जुड़े रहें whatsgoingindia.com के साथ।

एयर इंडिया हादसा, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, AI-171 क्रैश, air india plane crash, ahmedabad flight crash, air india 2025, plane accident india, today news india, breaking news

AhmedabadPlaneCrash #AirIndiaAI171 #BreakingNews #IndiaCrash #AirIndia #PlaneCrash2025 #AviationNews #whatsgoingindia

Related Posts

एशिया कप 2025: बुमराह की धमाकेदार वापसी, गिल को नई जिम्मेदारी – जानिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान मुंबई स्थित बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के हेडक्वार्टर में भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया गया। इस बार चयनकर्ताओं ने…

रक्षाबंधन 2025: आज सुबह से ही खुल जाएगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राखी बांधने से पहले जान लें सही समय

रक्षाबंधन 2025 : शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurt) हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म में दिखा पाकिस्तान, शूट हुआ भारत और थाईलैंड में – धुरंधर फिल्म की शूटिंग लोकेशन्स जानकर चौंक जाएंगे आप

  • By bhatiomu
  • December 14, 2025
  • 31 views
फिल्म में दिखा पाकिस्तान, शूट हुआ भारत और थाईलैंड में – धुरंधर फिल्म की शूटिंग लोकेशन्स जानकर चौंक जाएंगे आप

India’s Biggest Scams List: वो घोटाले जिन्होंने देश को हिला दिया!”

  • By bhatiomu
  • November 19, 2025
  • 34 views
India’s Biggest Scams List: वो घोटाले जिन्होंने देश को हिला दिया!”

पता चल गया! तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भूत बंगला ट्रैक की शूटिंग लोकेशन कौन सी थी

पता चल गया! तारक मेहता का उल्टा चश्मा के भूत बंगला ट्रैक की शूटिंग लोकेशन कौन सी थी

एशिया कप 2025: बुमराह की धमाकेदार वापसी, गिल को नई जिम्मेदारी – जानिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड

एशिया कप 2025: बुमराह की धमाकेदार वापसी, गिल को नई जिम्मेदारी – जानिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड

परमवीर चक्र और अशोक चक्र की असली कहानियाँ – किस युद्ध या घटना में मिला अवॉर्ड?

परमवीर चक्र और अशोक चक्र की असली कहानियाँ – किस युद्ध या घटना में मिला अवॉर्ड?

रक्षाबंधन 2025: आज सुबह से ही खुल जाएगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राखी बांधने से पहले जान लें सही समय

रक्षाबंधन 2025: आज सुबह से ही खुल जाएगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, राखी बांधने से पहले जान लें सही समय